Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsStudents Receive Sweaters and Educational Materials at Syalinga School Event
छात्र-छात्राओं को स्वेटर व पाठ्य सामग्री प्रदान की

छात्र-छात्राओं को स्वेटर व पाठ्य सामग्री प्रदान की

संक्षेप:

दुगड्डा ब्लाक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालिंगा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर और पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति के संस्थापक निदेशक ने आदर्श नागरिक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Nov 12, 2025 04:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share Share
Follow Us on

दुगड्डा ब्लाक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालिंगा में बुधवार को ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर व पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का आरंभ देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति के कार्याध्यक्ष डाक्टर रमाकांत कुकरेती, नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के अध्यक्ष अनुराग कंडवाल,विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत व समिति के मनमोहन काला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों को स्वेटर एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर समिति संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल ने अभिभावकों एवं गुरुजनों से अनुरोध किया कि हमें आदर्श नागरिक एवं अधिकारी तैयार करने हैं जो राष्ट्र के गौरव को विश्व में बुलंद करें और यह तभी हो सकता है जब स्कूलों में संस्कारित शिक्षा का माहौल बने।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि देश में खुशहाली लानी है तो एक समान शिक्षा नीति तैयार करनी होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत ने समिति पदाधिकारियों का दुर्गम स्थान स्थित विद्यालय पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि समिति 80 के दशक से निरंतर सामाजिक हित में कार्य कर रही है जो सराहनीय है। इस अवसर पर नंदन सिंह नेगी, जगत सिंह नेगी, दिनेश चौधरी, ललित मोहन काला, मुलायम सिंह, अन्नू अग्रवाल, राखी सैनी और अंजलि रावत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।