ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वाररजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल से जनता हलकान

रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल से जनता हलकान

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर जनपद शाखा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में कार्य...

रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल से जनता हलकान
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीMon, 25 Oct 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर जनपद शाखा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में कार्य बहिष्कार किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने शीघ्र मांगों का निस्तारण न होने पर आगामी एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। कानूनगो की हड़ताल के कारण आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग दफ्तरों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन काम नहीं हुए।

सोमवार को संघ के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ से जुड़े कर्मचारी पूर्ण सामूहिक अवकाश पर रहे और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष उदय सिंह पंवार ने कहा कि वे अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका संगठन नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने, पदों का पुनर्गठन करने, कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती करने, गोशवारा भत्ता अनुमन्य कराने संबंधी कई मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर है। यदि शासन प्रशासन स्तर पर आगामी 31 अक्टूबर तक उनकी मांगों को लेकर ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। वहीं कानूनगो के कार्य बहिष्कार के कारण तहसीलों में विभिन्न कार्यों को लेकर आए लोग दिन भर भटकते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें