ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारधूमधाम से मनाया रजत जयंती समारोह

धूमधाम से मनाया रजत जयंती समारोह

बीरोंखाल विकासखंड के अन्तर्गत बैजरो कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु निकेतन का रजत जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी...

धूमधाम से मनाया रजत जयंती समारोह
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारMon, 17 Feb 2020 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बीरोंखाल विकासखंड के अन्तर्गत बैजरो कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु निकेतन का रजत जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अण्थ्वाल व ब्लॉक प्रमख राजेश कंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने कहा कि ऐसे विद्यालयों को न सिर्फ सरकार से अपितु जनता से भी प्रोत्साहन दिये जाने की आवश्यकता है। तभी शिक्षा की कमी के कारण हो रहे पलायन पर रोक लग सकती है। मुख्य अतिथि पंडित राजेन्द्र अण्थ्वाल ने विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन इस दूर-दराज क्षेत्र में शिक्षा के प्रकाश में लगा दिया। तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्रों ने कान्हा बंशी बजाये, राधा दौड़ी चली आये, अब लगलु मण्डाण, नन्दा तेरी डोली कैलाश लिजोला, सजी धजी की जैसे गीतों से जहां गढ़वाल की संस्कृति झलक दिखाई दी, वहीं तेरे जैसा कोई नहीं, मां तुझे सलाम, वंदे मातरम वंदे मातरम, संदेश आते है कि घर कब आओगे गीतों से राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाया। प्रधानाचार्या शांति मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1994 में किराये के दो कमरों और एक सहायक अध्यापिका के साथ शुरू किये इस विद्यालय ने अनेक कठिनाइयों के बावजूद निरन्तर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जोशी, नैनीडांड पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दयाल सिंह बिष्ट, विद्यालय प्रबन्धक समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, बीईओ बीएल सागर, एबीईओ अजीत भंडारी, विद्यालय संचालक मुन्ना लाल मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापिका कल्पेश्वरी, संघ जिला प्रचार सौरभ, बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष बीएस रावत, आदित्य, अखिलेश जखमोला, शुभम, दीप्ति कंडारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शालिनी रावत व आशिमा गुसांई ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें