Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsShri Shyam Janmotsav Celebrated with Devotional Songs in Govind Nagar
कोटद्वार में आकांक्षा और अमन के भजन गूंजे

कोटद्वार में आकांक्षा और अमन के भजन गूंजे

संक्षेप: श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा गोविंद नगर में श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मेयर और अन्य अतिथियों ने बाबा की जोत प्रज्ज्वलित की। भजन गायकों ने भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को...

Sun, 26 Oct 2025 10:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share Share
Follow Us on

श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से शनिवार देर शाम को गोविंद नगर स्थित एक बारातघर के सभागार में श्री श्याम जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का आरंभ मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, विधान सभा अध्यक्ष के जन संपर्क अधिकारी मनीराम शर्मा और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से बाबा की जोत प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात बिजनौर से आईं भजन गायिका आकांक्षा मित्तल व वृंदावन धाम से आए भजन गायक अमन मिश्रा ने भजनों के माध्यम से श्री श्याम प्रभु, बालाजी महाराज व सिद्धबली बाबा की महिमा का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा.., तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा..., मैं हार जाऊं ये हो नहीं सकता ,बेटा अगर दुख में हो तो पिता सो नहीं सकता, हाथों में लेकर निशान, चला रे मैं तो अपने बाबा के पास चला रे की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। मध्य रात्रि में बाबा के जन्मोत्सव का केक काटा गया एवं पुष्प वर्षा की गई और सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र रावत, राजेंद्र अन्थवाल, प्रमोद रावत, कृष्ण कुमार कंसल जी, विनोद सिंघल, पं राम प्रकाश शर्मा, समिति संरक्षक रतन अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील कर्णवाल और संजय मित्तल सहित समिति के सभी सदस्य और आमजन मौजूद रहे।