Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsProtests Erupt Over Municipal Issues and Encroachment in City
कोटद्वार की समस्याएं हल नहीं होने पर भड़के

कोटद्वार की समस्याएं हल नहीं होने पर भड़के

संक्षेप:

ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच ने शहर की समस्याओं के समाधान में लापरवाही के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बैठक में सदस्यों ने अतिक्रमण, सड़क जाम, और आधुनिक बस अड्डे के निर्माण में देरी पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से गंभीरता से कार्य करने और न्यायालय में उचित पैरवी करने की मांग की।

Dec 02, 2025 03:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share Share
Follow Us on

शहर की समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं होने पर ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए सरकार व प्रशासन को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। इस संबध में मंगलवार को देवी रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि शहर में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण की है। इस कारण पूरे दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। बैठक में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की भी मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को मार्ग निर्माण के लिए न्यायालय में पुख्ता पैरवी करनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सदस्यों ने दशकों बाद भी मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक बस अड्डे के नाम पर केवल एक गड्ढा ही नजर आ रहा है। इसके अलावा बैठक में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त करने व आवारा पशुओं से निजात दिलवाने की भी मांग भी की गई। वहीं, सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर आंदोलनकारी व पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित भी की। इस मौके पर मंच अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, प्रकाश कोठारी, राजेंद्र प्रसाद पंत, सुनील नवानी, राकेश लखेड़ा, पातीराम ध्यानी, नरेंद्र सिंह रावत, डा. रमेश चंद्र नैथानी, चिंतामणी देवलियाल, राकेश मोहन आदि मौजूद रहे।