व्यापारियों का बाजार बंद 13 दिसंबर को
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने 13 दिसंबर को कोटद्वार और भाबर के बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने कहा कि बांग्ला देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार...

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने बांग्ला देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ 13 दिसंबर शुक्रवार को कोटद्वार शहर व भाबर के बाजारों को दोपहर 12 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबध में बुधवार को व्यापार मंडल सभागार में व्यापारियों की आहूत बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बांग्ला देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनके घरों सहित धार्मिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इस कृत्य से व्यापारियों में रोष की भावना पनप रही है। इसलिए विरोधस्वरूप बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। तय किया गया कि सभी व्यापारी व क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शुक्रवार को झंडा चौक स्थित हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित होंगे और उपजिलाधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
बैठक में पौड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, लाजपत राय भाटिया, सेवक राम मानूजा, रवींद्र नेगी, विष्णु अग्रवाल,हरीश बहरानी, नवीन गोयल, सुबोध कर्णवाल और सुनील गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



