ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारपौड़ी की हिमानी को अमेरिकी प्रशासन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

पौड़ी की हिमानी को अमेरिकी प्रशासन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत नौदेणा गांव से तालुक रखने वाली डा. हिमानी बिष्ट को अमेरिका के प्रतिष्ठित खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य...

पौड़ी की हिमानी को अमेरिकी प्रशासन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारThu, 29 Jul 2021 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत नौदेणा गांव से तालुक रखने वाली डा. हिमानी बिष्ट को अमेरिका के प्रतिष्ठित खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य मंत्रालय में सहायक निदेशक चुना गया है। जो कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उनकी यह उपलब्धि समूचे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

उनके भाई विपिन बिष्ट ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री ऑनर्स में अर्जित करने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से जैव प्रौद्योगिकी विषय में स्वर्ण पदक के साथ विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूर्ण की। उसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी नई दिल्ली से मॉलिक्यूलर वायरोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी में सीएसआईआर फेलोशिप के साथ अपनी पीएचडी की। उनके शोध कई सहकर्मी-समीक्षित अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डा़ बिष्ट को अपने सफल करियर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। वर्तमान में वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ मैरीलैंड यूएस में रहती हैं। लेकिन उत्तराखंड से बाहर रहने के बावजूद उनका गढ़वाली भाषा के प्रति उनका मोह नहीं छूटा हैं। हिमानी को छोटी उम्र से ही गढ़वाली लोक गीतों को सुनने और गुनगुनाने का बड़ा शौक है। उनके पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट दूरदर्शन चंडीगढ़ तथा एनसीईआरटी के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें