ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारकोटद्वार में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

कोटद्वार में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

इन दिनों शहरवासी बंदरों के आंतक के चलते भय के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उत्पाती बंदर शहर के अनेक लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। उसके बावजूद जिम्मेदार तंत्र शहर वासियों की इस समस्या की...

कोटद्वार में बंदरों के आतंक से लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारTue, 27 Feb 2018 02:21 PM
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों शहरवासी बंदरों के आंतक के चलते भय के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उत्पाती बंदर शहर के अनेक लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। उसके बावजूद जिम्मेदार तंत्र शहर वासियों की इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस कारण शहर वासियों की समस्या दिन-प्रति-दिन बढ़ती जा रही है।नगर में आए दिन बंदरों के हमले की घटनाएं हो रही हैं। बेखौफ बंदरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि घरों में घुसकर सामान उठा कर ले जा रहे हैं। विरोध करने पर झपट्टा मारकर घायल कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, गोविन्द नगर, बद्रीनाथ मार्ग, कोतवाली समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी बंदरों का आतंक है। लेकिन संबंधित विभाग इन्हें पकड़ने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।नगर क्षेत्र में कटखने बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदरों के डर से बच्चे, बुर्जुर्गों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदार विभाग उनकी नहीं सुनते है तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कोटद्वार में लम्बे समय से बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। सरकारी अस्पताल के आसपास भी बंदरों का आतंक है। मरीजों के परिजन जब फल वगैरह लेकर अस्पताल आते हैं तो बंदर उन पर भी हमला बोल देते हैं। क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिजन भी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। विशेषकर छोटे बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी होती है। बंदर घरों से खाने की वस्तुओं, अन्य सामग्री व घरों के बाहर से कपड़े उठा कर ले जाते हैं।

इनका कहना है..

एसडीएम राकेश तिवारी का कहना है कि बंदरों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इनको पकड़ने के लिए जल्द ही एक संयुक्त अभियान चलाया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें