ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारदीपावली पर दो जगह लगेगा बाजार

दीपावली पर दो जगह लगेगा बाजार

दीपावली के अवसर पर पटाखों का बाजार लगाने के लिए प्रशासन की ओर से दो जगहों को चिन्हित किया गया है। धनतरेस से लेकर बड़ी दीपावली तक नजीबाबाद रोड़ व...

दीपावली पर दो जगह लगेगा बाजार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारWed, 01 Nov 2023 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के अवसर पर पटाखों का बाजार लगाने के लिए प्रशासन की ओर से दो जगहों को चिन्हित किया गया है। धनतरेस से लेकर बड़ी दीपावली तक नजीबाबाद रोड़ व सिताबपुर औद्योगिक आस्थान के निकट खाली प्लाट में पटाखा बाजार लगेगा।
इस संबध में महसील सभागार में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने जल संस्थान, विद्युत विभाग व नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पटाखों के होल सेल कारोबारियों को रिटेल में दुकानदारी न करने देने की हिदायत देने की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस संबध में होल सेल कारोबारियों को नोटिस जारी कर दिया जायेगा। बैठक में अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह, विद्युत विभाग से कमल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, आशीष सतीजा और अन्य कारोबारी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें