ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वाररंग बिरंगे परिंदों को देखकर पर्यटक रोमांचित

रंग बिरंगे परिंदों को देखकर पर्यटक रोमांचित

पर्यटन पर्व के अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से बर्ड वाचिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें रंग बिरंगे परिदे देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। पक्षी विशेषज्ञों ने पर्यटकों को पक्षियों के रंगीन संसार के बारे...

रंग बिरंगे परिंदों को देखकर पर्यटक रोमांचित
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारThu, 20 Sep 2018 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यटन पर्व के अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से बर्ड वाचिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें रंग बिरंगे परिदे देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। पक्षी विशेषज्ञों ने पर्यटकों को पक्षियों के रंगीन संसार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैंप के पहले दिन 50 पर्यटकों ने बर्ड वाचिंग काआनंद उठाया। उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने तहसील परिसर से पर्यटकों के दल को रवाना किया। पर्यटकों ने लैंसडौन वन प्रभाग के नौड़ी क्षेत्र में परिंदों के संसार को देखा। पक्षी विशेषज्ञ राजीव बिष्ट ने पर्यटकों को परिंदों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में वर्ष भर पक्षी मौजूद रहते है। लैंसडौन वन प्रभाग में तीन सौ से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती थी, जिसमें से कई प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी हैं। यहां पर रूफस, वुडपेकर, ग्रेटर यलो, नैप, लैसर यलो नैप, ऐशे, बुलबुल सहित कई अन्य प्रजातियां मौजूद है। उपप्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि कैंप लगाने का उद्देश्य पर्यटकों को पक्षियों के संसार के बारे में जानकारी देना है। बर्ड वाचिंग को स्वरोजगार के रूप में आरंभ करने के लिए विभाग की ओर से योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इस दौरान उप प्रभागीय भूमि संरक्षक धीरज धर बछवाण, सहायक पर्यटन अधिकारी राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें