
पाठ्य सामग्री वितरित की
इनरव्हील क्लब ने आर्य कन्या इण्टर कालेज में आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की। क्लब की अध्यक्ष शिप्रा अग्रवाल ने कहा कि वे हमेशा छात्राओं की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।...
इनरव्हील क्लब की ओर से शुक्रवार को आर्य कन्या इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गयी तथा स्कूल को बोर्ड भी दिया गया । स्कूल परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का आरंभ क्लब की अध्यक्ष शिप्रा अग्रवाल व प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने किया। इस अवसर पर शिप्रा अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की सहायता के लिए इनरव्हील क्लब हमेशा अग्रसर रहता है। प्रधानाचार्य रेनू अग्रवाल ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पाठ्य सामग्री मिलने से छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, इसलिए हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

तत्पश्चात छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर क्लब सचिव सपना अग्रवाल, राजबाला अग्रवाल , मीनाक्षी शर्मा , शिखा अग्रवाल, मीना अग्रवाल और सीमा उपाध्याय सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




