Formation of Kanya Bharti at Mahadev Saraswati Shishu Vidya Mandir High School कन्या भारती के पदाधिकारियों ने ली शपथ, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsFormation of Kanya Bharti at Mahadev Saraswati Shishu Vidya Mandir High School

कन्या भारती के पदाधिकारियों ने ली शपथ

भाबर क्षेत्र के जशोधरपुर स्थित महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल में कन्या भारती का गठन किया गया। प्रिया को अध्यक्ष, अनामिका को सेनापति और तनिष्का को मंत्री चुना गया। प्रधानाचार्य निर्मल...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारTue, 6 May 2025 02:36 PM
share Share
Follow Us on
कन्या भारती के पदाधिकारियों ने ली शपथ

भाबर क्षेत्र के जशोधरपुर स्थित महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कन्या भारती का गठन करते हुए चुने हुए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। इस संबध में विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कन्या भारती का गठन करते हुए प्रिया को अध्यक्ष, अनामिका को सेनापति व तनिष्का को मंत्री चुना गया। तत्पश्चात चुने हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य निर्मल केमनी ने कहा कि बालिकाओं के समग्र विकास के लिए कन्या भारती संगठन का गठन किया जाता है, जिसमें बालिकाएं अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करती हैं। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।