Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsDreams Take Flight Educational Program in Kotdwara Recognizes Student Achievements
राप्रावि मेरूड़ा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन समिति का पुरस्कार

राप्रावि मेरूड़ा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन समिति का पुरस्कार

संक्षेप:

कोटद्वार में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। राप्रावि मेरूड़ा को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन समिति का पुरस्कार मिला। कई प्रतियोगिताओं में विद्यालयों ने उत्कृष्टता दर्शाई, जैसे नुक्कड़ नाटक, लोक गायन, और मैथ्स विजार्ड।

Dec 04, 2025 03:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share Share
Follow Us on

कोटद्वार। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जयहरीखाल ब्लाक के संकुल केंद्र मठाली में बुधवार को सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल मठाली क़े अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राप्रावि मेरूड़ा को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन समिति का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि जयश्री कंडवाल व विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व ग्राम प्रधान मेरूड़ा दीनदयाल जदली व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत जूनियर वर्ग क़े नुक्कड़ नाटक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुबानी ने प्रथम तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैनलगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोक गायन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैनलगांव ने प्रथम तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुबानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव ने प्रथम राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिद्धपुर ने द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुबानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंग्लिश स्पेल जीनियस में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिद्धपुर ने प्रथम राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुबानी ने द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वींठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टी एल एम प्रदर्शनी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा ने द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खर्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खर्का ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव ने द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिलवाड़ ने प्रथम, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैनलगांव ने द्वितीय तथा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुबानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ज्योति बौंठियाल, बीना रावत, पूनम बिष्ट, अनिल रावत और राजीव थपलियाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।