ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारप्रवासियों को बांटे स्वनिर्मित मास्क

प्रवासियों को बांटे स्वनिर्मित मास्क

वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड संस्था तथा विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े स्वंयसेवियों द्वारा निर्मित मास्कों को कौड़िया स्थित चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अन्य राज्यों से आ रहे जरूरतमंद...

प्रवासियों को बांटे स्वनिर्मित मास्क
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारWed, 03 Jun 2020 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें

वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड संस्था तथा विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े स्वंयसेवियों द्वारा निर्मित मास्कों को कौड़िया स्थित चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अन्य राज्यों से आ रहे जरूरतमंद प्रवासियों को बांटा गया।वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड संस्था के अध्यक्ष शिवम नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में संस्था तथा क्षेत्र के विभिन्न संगठन से जुड़े स्वंयसेवियों द्वारा बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों के लिए मास्कों का निर्माण किया गया था। जिन्हें उन्होंने अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को सौंपा। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनको जरूरतमंद प्रवासियों को वितरित किया। बताया कि संस्था स्वंयसेवियों को मास्क निर्माण के लिए कपड़ा व सिलाई मशीन भी उपलब्ध करवा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें