ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारनृत्य शैली पर दी जानकारी

नृत्य शैली पर दी जानकारी

राजकीय इंटर कालेज में चल रहे समर कैंप के दौरान डांस विशेषज्ञ बबीता कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को नृत्य की अलग अलग शैलियों के बारे में जानकारी दी।...

नृत्य शैली पर दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारSat, 10 Jun 2023 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय इंटर कालेज में चल रहे समर कैंप के दौरान डांस विशेषज्ञ बबीता कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को नृत्य की अलग अलग शैलियों के बारे में जानकारी दी। मौके पर छात्र-छात्राओं को फिल्मी गानों पर नृत्य भी करवाया गया। बबीता कुकरेती ने कहा कि छात्र-छात्रा डांसिंग के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। कैंप संचालक व शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने डांस विशेषज्ञ बबिता कुकरेती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बच्चों के लिए अच्छा मौका है कि वे स्वयं को नृत्य कला के माध्यम से अभिव्यक्त कर सकते है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुकेश रावत सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें