Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsCongress Workers Praise Vinod Dabral s Leadership at Party Event
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कार्यकाल की प्रशंसा की

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कार्यकाल की प्रशंसा की

संक्षेप:

बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के तीन साल के कार्यकाल की प्रशंसा की। उनके कार्यकाल में संगठन ने नई ऊंचाइयों को छुआ। डबराल ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बलबीर सिंह रावत को पौड़ी विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने का स्वागत किया गया।

Dec 17, 2025 02:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share Share
Follow Us on

जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के तीन साल के कार्यकाल की प्रशंसा की गई। कहा कि उनके कार्यकाल में संगठन ने ऊंचाई के नए आयामों को छुआ। मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनका मृदु व सौम्य व्यवहार व पार्टी संगठन के दायित्व निर्वहन करने की शैली सभी को प्रेरणा देती रहेगी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि वे सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए कार्य में उनका साथ देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं, साथ ही प्रदेश नेतृत्व की ओर से भविष्य में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी, उसका निर्वहन करने के लिए वे तैयार हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से आगामी चुनावों में उत्तराखंड में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा बलबीर सिंह रावत को पौड़ी विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, रमेश चन्द्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, प्रवीण जोशी,पार्षद नईम अहमद, श्रीधर बेदवाल, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, चंद्रमोहन असवाल और नरेन्द्र सिंह नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।