Congress Accuses BJP of Double Standards in Kotdwar Development Issues भाजपा की नीतियों पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsCongress Accuses BJP of Double Standards in Kotdwar Development Issues

भाजपा की नीतियों पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर दोगली नीति का आरोप लगाया है। भाजपा के मंत्री विजय शाह की टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताते हुए उन्होंने कहा कि कोटद्वार का विकास ठप है। कार्यकर्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारThu, 15 May 2025 03:11 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा की नीतियों पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

कोटद्वार महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर दोगली नीति अपनाने का आरोप लगाया है। कहा कि एक ओर जहां भाजपा के मंत्री देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा शासन में कोटद्वार विधान सभा का विकास नहीं हो पा रहा है और भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाकर आम लोगों का ध्यान भटका रही है। वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विजय शाह जैसे नेताओं की भाषा देश की बेटियों और सेना की अधिकारी के प्रति उनकी गंभीर घृणास्पद मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक महिला का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय सेना और सम्पूर्ण देश का अपमान है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भाजपा सरकार को इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और विजय शाह जैसे नेताओं के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कोटद्वार विधान सभा के विकास संबधी चर्चा में वक्ताओं ने कहा: मालन पुल का निर्माण पिछले ढाई-तीन साल से अधर में लटका हुआ है, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। वहीं बेस अस्पताल, जो एक समय में मरीजों के इलाज का प्रमुख केंद्र था, आज केवल एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है, यहां से रोजाना ही मरीजों को देहरादून या अन्य शहरों में रेफर किया जा रहा है। शहर की सड़कें और गलियां बदहाल हैं, जगह-जगह गड्ढे जानलेवा बन चुके हैं, पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए और मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर आंदोलन पर बाध्य होगी। बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल,कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, महावीर सिंह रावत ,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत ,महानगर महिला अध्यक्ष सुधा असवाल ,विनिता भारती, बृजपाल सिंह नेगी, सुनील दत्त सेमवाल, नन्दन सिंह रावत, भूपाल सिंह अधिकारी, पी सी जोशी और मानशेर सिंह सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।