ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया

दुगड्डा नगर पालिका अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दीपक बड़ोला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक जताते हुए उन्हें...

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारSun, 13 Jun 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दुगड्डा नगर पालिका अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दीपक बड़ोला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रविवार को गढ़वाल टाकिज स्थित कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व़ दीपक बड़ोला अपने जीवनभर जनहितों के लिए सदा समर्पित रहे। जनता को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। उनके निधन से समाज व कांग्रेस पार्टी को क्षति पहुंची है उसकी भरपाई करना असंभव है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, डा़ विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, जितेंद्र भाटिया, हिम्मत सिंह, सुरेश चंद्र कुकरेती, कृपाल सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

उधर बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने कहा कि स्व़ बडोला का जीवन समाज के निर्धन व असहाय व्यक्तियों के लिए समर्पित रहा। दुगड्डा नगर पालिका का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। उनका हमेशा प्रयास रहता था कि समाज के निचले स्तर तक विकास कार्य पहुंचे। वे कांग्रेस के एक समर्पित निष्ठावान और जमीन से जुड़े हुए जुझारू कार्यकर्ता थे।

शोक सभा में अमित बडोला, अनिल सिंह, संजीव कुमार, संदीप, अमरदीप, वीरेंद्र चौधरी, दिनेश अग्रवाल, आनंद सिंह, दिनेश सिंह, सौरभ नेगी, प्रदीप सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें