BJP Welcomes New Hajj Committee Member Rizwana Parveen Empowering Muslim Women हल कमेटी की सदस्य बनी रिजवाना परवीन, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsBJP Welcomes New Hajj Committee Member Rizwana Parveen Empowering Muslim Women

हल कमेटी की सदस्य बनी रिजवाना परवीन

कोटद्वार में भाजपा ने हज कमेटी की नई सदस्य रिजवाना परवीन का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं की हज कमेटी में आवाज मजबूत होगी। रिजवाना ने मुख्यमंत्री पुष्कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारWed, 14 May 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
हल कमेटी की सदस्य बनी रिजवाना परवीन

कोटद्वार भाजपा की ओर से हज कमेटी की नवनियुक्त सदस्य रिजवाना परवीन का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं की हज कमेटी में मजबूत पैरवी हो सकेगी। कहा कि हज संबंधी फैसलों में वह भी अपने सुझाव दे सकें इसको देखते हुए सरकार ने राज्य बनने के बाद पहली बार महिलाओं को हज कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया है। वहीं कमेटी की नव नियुक्त सदस्य रिजवाना परवीन ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह निर्णय उत्तराखंड सरकार की समावेशी सोच और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाजपा नगर मंत्री मोहम्मद कासिफ ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुस्लिम महिलाओं को कमेटी में प्रतिनिधित्व देने के पीछे का मकसद उनका सशक्तीकरण करना है। इस मौके पर उमेश त्रिपाठी, वीरेंद्र रावत, विकासदीप मित्तल,मोहन सिंह नेगी, पंकज भाटिया, दीपू पोखरियाल, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद काशिफ, ताजुद्दीन और मोहम्मद शमशाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।