ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारपार्किंग शुल्क लेने पर भड़के भाजपा पार्षद

पार्किंग शुल्क लेने पर भड़के भाजपा पार्षद

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से पार्किंग शुल्क लेने पर भाजपा पार्षदों ने रोष व्यक्त किया है। इस बात से आक्रोशित पार्षदों ने नगर निगम परिसर...

पार्किंग शुल्क लेने पर भड़के भाजपा पार्षद
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारThu, 08 Jun 2023 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से पार्किंग शुल्क लेने पर भाजपा पार्षदों ने रोष व्यक्त किया है। इस बात से आक्रोशित पार्षदों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त और महापौर का पुतला दहन किया और पार्किंग शुल्क वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन करते हुए पार्षदों ने कहा कि नगर निगम की ओर से देवी रोड़ स्थित स्टेट बैंक के समीप खड़े वाहनों से पार्किंग शुल्क लेना आरंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील परिसर से राजकीय बेस चिकित्सालय तक सड़क के किनारे पार्किंग होने वाले वाहनों से भी पार्किंग शुल्क लेने की योजना बनाई जा रही है, जिसका वे विरोध करते हैं। कहा कि गठन के साढ़े चार साल बीतने के बाद भी नगर निगम स्थानीय लोगों को सुविधाएं देने में असफल रहा है। शहर की कई समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है। निगम में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए पार्किंग शुल्क के नाम पर आम जनता का शोषण बंद किया जाना चाहिए। इसके बाद पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।

पुतला दहन में पार्षद नीरूबाला खंतवाल, सौरभ नौडियाल, हरि सिंह पुंडीर, अंकित काला, आशीष रौतेला, मनोज शाह, प्रवेश गौड़ और उम्मेद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें