Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsBharat Mahotsav 9th Edition Kicks Off at MK Sports Park with Yoga Competitions
कोटद्वार भरत महोत्सव का आगाज

कोटद्वार भरत महोत्सव का आगाज

संक्षेप:

डू समथिंग सोसाइटी द्वारा कण्वघाटी में एमके स्पोर्टस पार्क में भरत महोत्सव का 9वां संस्करण शुरू हुआ। पहले दिन योग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें फैमिली योगी ग्रुप और ओम जी अग्रवाल ग्रुप ने पहले स्थान प्राप्त किए। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच की गई।

Nov 23, 2025 02:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share Share
Follow Us on

डू समथिंग सोसाइटी की ओर से कण्वघाटी स्थित एमके स्पोर्टस पार्क में भरत महोत्सव का 9वां संस्करण शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान योग प्रतियोगिता में फैमिली योगी ग्रुप व ओम जीअग्रवाल ग्रुप अपने वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, प्रतियोगिता में सार्थक कंडवाल व खुशी सर्वश्रेष्ठ योगी चुने गए। महोत्सव का उद्घाटन संस्था के संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष आरपी पंत, सचिव शंकर दत्त गौड़ व रिपुदमन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात आयोजित जूनियर वर्ग की योग प्रतियोगिता में फैमिली योगी ग्रुप,पतंजलि ग्रुप व झंड़ीचौड़ ग्रुप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओपन वर्ग में ओम जी अग्रवाल ग्रुप पहले, परमार्थ निकेतन गुरुकुल कण्वाश्रम दूसरे और वरदान योगशाला ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में घराट, एमकेवीएन पैराडाइज, दुर्गापुरी, एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल व नवयुग पब्लिक स्कूल ने अपने मुकाबले जीते। वहीं हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां दी गई। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, सचिव विपिन जदली, उपाध्यक्ष रेखा नेगी, सेवानिवृत्त कैप्टन डीपी बलूनी, कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, सिंधु कोठारी, शीला देवी, सोनम पंत कोठारी, सुनीता नैथानी, कविता रावत, ज्योति कुलाश्री,, राकेश लखेड़ा, विजय लखेड़ा, सुरेंद्र लाल आर्य, पीएल खंतवाल, जनार्द्धन प्रसाद ध्यानी आदि मौजूद रहे।