Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsAngry Councillor Protests Against Ignored Board Proposals at Municipal Office
कोटद्वार नगर निगम पार्षद ने दिया धरना

कोटद्वार नगर निगम पार्षद ने दिया धरना

संक्षेप:

पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने नगर निगम और महापौर पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। अप्रैल में हुई पहली बोर्ड बैठक के प्रस्तावों पर चर्चा नहीं होने से वे आक्रोशित हैं। धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें पूर्व प्रस्तावों पर जवाब नहीं मिल जाता।

Dec 12, 2025 03:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share Share
Follow Us on

पूर्व में हुई बोर्ड बैठक के प्रस्तावों पर इस बार की बोर्ड बैठक में चर्चा नहीं होने से आक्रोशित पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने शुक्रवार को निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। पार्षद ने नगर निगम व महापौर पर जनता गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने को कांग्रेस पूर्व ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में नगर निगम की प्रथम बोर्ड बैठक हुई थी, जिसमें शहर के विकास को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। बताया कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में जब पूर्व के बिंदुओं पर कार्य के बारे में पूछा गया तो निगम अधिकारी व महापौर गोलमोल जवाब देने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्तमान में भी पूर्व की बोर्ड बैठक के बिंदु संख्या 11 के क्रम में सिंचाई गूलों पर सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इस पर भी बैठक में शासन को डीपीआर बनाकर प्रेषित करने पर सहमति बनी थी, लेकिन निगम द्वारा बिना बोर्ड अनुमति के कार्य कराया जा रहा है, जो गलत है। कहा कि जब तक उन्हें पूर्व में प्रस्तावित बिंदुओं पर जवाब नहीं मिल जाता, उनका धरना जारी रहेगा। धरने में अमित राज सिंह रावत, जयराज बिष्ट और साबर सिंह नेगी आदि शामिल रहे।