ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वार प्रदेश सरकार पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया

प्रदेश सरकार पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया

जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार पर कोटद्वार नगर निगम के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा...

 प्रदेश सरकार पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारThu, 23 Sep 2021 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार पर कोटद्वार नगर निगम के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के लिए कोटद्वार को अन्य नगर निगम से कम बजट दिया जा रहा है और निगम में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की भारी कमी बनी हुई है, लेकिन सरकार नई नियुक्तियां नहीं कर रही है।

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय से लेकर तहसील तक रैली निकाली गई। जहां पर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए बद्रीनाथ मार्ग पर प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कोटद्वार नगर निगम की घोर उपेक्षा की जा रही है, अन्य नगर निगम की अपेक्षा कोटद्वार नगर निगम को बहुत ही कम बजट आवंटित किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का ही वेतन निकल पा रहा है अन्य विकास के कार्य कराना कठिन हो रहा है। कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी से नगर निगम के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। महापौर द्वारा इस संबंध में कई दफा मुख्यमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री को पत्राचार एवं वार्ता के माध्यम से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता नेगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, केएस चौहान, सुरमान सिंह, भारत सिंह नेगी, सतेन्द्र सिंह, प्रकाश लखेड़ा, विजय रावत, राजेन्द्र गुसाईं, सुरेन्द्र प्रसाद सेमवाल, पंचम सिंह गुसाईं आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें