ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारसाधुओं के लिए भंडारा आयोजित

साधुओं के लिए भंडारा आयोजित

साधुओं के लिए भंडारा आयोजितते 9 माह से भारत वैभव निरंतर कोरोना मृतकों की आत्मिक शान्ति के लिए महायज्ञ एवं साधु संतों के लिए भंडारे का आयोजन कर रहा है।...

साधुओं के लिए भंडारा आयोजित
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 18 Feb 2022 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते नौ माह से भारत वैभव निरंतर कोरोना मृतकों की आत्मिक शान्ति के लिए महायज्ञ और साधु संतों के लिए भंडारे का आयोजन कर रहा है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को पुरुषार्थ आश्रम, भारतमातापुरम में साधुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान साधुओं को दक्षिणा एवं अंग वस्त्र भी भेंट किए गए। पुरुषार्थ आश्रम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर निरंजन स्वामी ने कहा कि मृत्यु के उपरांत भी जीव के कल्याण एवं मंगल की कामना का भाव केवल भारतीय संस्कृति मे ही निहित है। गंगा के तट पर हरिद्वार में महायज्ञ एवं संतों का भण्डारा निश्चित रूप से कोरोना मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करेगा। इस अवसर पर भारत वैभव के संस्थापक वैभव शर्मा, चेतना शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, पीपी मेहता, जमुना गिरी, बिंदु गोस्वामी, अशोक द्विवेदी, स्वामी जगदीशानंद, पवन, अरविंद, अनूप, तनिष्का द्विवेदी आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें