ईमानदारी की कीमत चुका रहा हूं; ‘मोहम्मद’ नाम से चर्चा में आए कोटद्वार के दीपक का दर्द

Feb 10, 2026 03:13 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share Share
Follow Us on

Mohammad Deepak: कोटद्वार में हल्क नाम से जिम चलाने वाले दीपक कुमार देशभर में ‘मोहम्मद’ दीपक नाम से फेमस हो गए हैं। दीपक कुमार ने हालांकि अपना दर्ज साझा किया। बताया कि वे ईमानदारी की कीमत चुका रहे हैं।

ईमानदारी की कीमत चुका रहा हूं; ‘मोहम्मद’ नाम से चर्चा में आए कोटद्वार के दीपक का दर्द

Mohammad Deepak: उत्तराखंड के कोटद्वार में 'मोहम्मद' नाम से देशभर में चर्चा बटोरने वाले दीपक कुमार इस समय बुरे हालातों का सामना कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार का समर्थन किया था। बाबा नाम की दुकान को लेकर बीते 26 जनवरी को बजरंग दल ने प्रदर्शन किया था। दुकानदार वकील अहमद दुकान के नाम से “बाबा” शब्द हटाने की धमकियों का सामना कर रहे थे। 26 जनवरी को दीपक ने बजरंग दल का विरोध किया था। जब उनसे नाम पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि उनका नाम मोहम्मद दीपक है। यह वीडियो वायरल खूब वायरल हुआ था।

संसद में नेताप्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी उनके समर्थन में आए। राहुल ने दीपक को देश का बताया था तो ओवैसी ने कहा था देश को ऐसे दीपक और मिलने चाहिए। इतने समर्थन के बाद भी आज दीपक स्थानीय विरोध का सामना कर रहे हैं।

ईमानदारी की कीमत चुका रहा- दीपक कुमार

31 जनवरी को कई बजरंग दल के सदस्य दीपक से मिलने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। इसके बाद कोटद्वार शहर दो हिस्सों में बंट गया — एक समूह जो दीपक का समर्थन कर रहा है और दूसरा समूह जो उनकी कार्रवाई से असंतुष्ट है। दीपक ने कहा, “आधा शहर मेरा समर्थन करता है, लेकिन अच्छे काम करने पर लोग तालियां नहीं बजाते। ईमानदारी की कीमत चुकानी पड़ती है।”

दीपक के जिम में आने से डर रहे लोग

इस विवाद का सीधा असर दीपक के जिम पर पड़ा। कोटद्वार के हल्क जिम को दीपक कुमार चला रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह किराए की बिल्डिंग में चल रहा है। दीपक बताते हैं कि जिम में पहले 150 मेंबर थे, अब केवल 15 रह गए हैं। दीपक ने बताया, “लोग डर गए हैं और मैं इसे समझता हूं। जिम पूरे फ्लोर में है और महीने का किराया 40000 रुपये है। हमारे परिवार की एकमात्र आमदनी यही है। मैंने हाल ही में घर बनाया है और 16000 रुपये मासिक लोन अभी भी चुका रहा हूं।"

सीपीआई सांसद ने की मुलाकात

रविवार को, राज्यसभा सांसद और CPI(M) के संसदीय दल के नेता जॉन ब्रिटास ने दुकानदार वकील अहमद और दीपक से मुलाकात की। सीपीआई(एम) ने ट्वीट किया कि सांसद ने जिम का दौरा किया और सदस्यता ली। पार्टी ने दावा किया कि दीपक का जिम अब “साम्प्रदायिक तत्वों की धमकियों” के कारण वीरान हो गया है। सांसद ने कोटद्वार पुलिस स्टेशन में भी विरोध दर्ज कराया और दीपक को साहसिक कार्रवाई करने के लिए बधाई दी।

दीपक ने कहा, “मुझे अभी भी नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है। बाहर से लोग मुझे समर्थन दे रहे हैं, लेकिन शहर के लोग अभी तक मेरे साथ नहीं आए हैं। चीजें धीरे-धीरे सुधरेंगी, लेकिन सब ठीक होगा।” पुलिस ने दीपक को सुरक्षा प्रदान की है और शहर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।