Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़kedarnath yatra sonprayag chaumasi tunnel project double connectivity ropeway update
केदारनाथ यात्रा होगी आसान, सोनप्रयाग से चौमासी के बीच बनेगी 7 किमी लंबी टनल

केदारनाथ यात्रा होगी आसान, सोनप्रयाग से चौमासी के बीच बनेगी 7 किमी लंबी टनल

संक्षेप:

बाबा केदार के भक्तों के लिए सोनप्रयाग से चौमासी तक 7 किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब सुरंग बनाने की योजना है, जिससे रोपवे तक पहुंच आसान होगी और यात्रियों को डबल कनेक्टिविटी की सुविधा मिल सकेगी।

Jan 09, 2026 07:01 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

बाबा केदार के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम तक पहुंचने के लिए डबल कनेक्टिविटी की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत कालीमठ के पास चौमासी से सोनप्रयाग तक सुरंग बनाने की योजना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोनप्रयाग से धाम तक रोपवे की योजना

केंद्र सरकार ने केदारनाथ यात्रा को सरल बनाने के लिए सोनप्रयाग से धाम तक रोपवे की योजना बनाई है। वर्तमान में इसके सर्वे और एलाइनमेंट का काम जारी है। इस परियोजना के चार से पांच साल में धरातल पर उतरने की उम्मीद है। इसके साथ अब सरकार रोपवे तक भी डबल कनेक्टिविटी की योजना पर काम शुरू कर रही है।

लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार, प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इसी के तहत चौमासी से सोनप्रयाग तक टनल का भी प्रस्ताव है। यह प्रोजेक्ट केदारनाथ रोपवे को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।

सात किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब टनल

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हालिया दिल्ली दौरे के दौरान भी इस परियोजना को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की योजना के अनुसार, चौमासी से सोनप्रयाग के बीच सात किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब टनल बनाई जाएगी। इससे केदारनाथ यात्रा सुगम हो जाएगी। साथ ही कुंड से सोनप्रयाग तक पहुंचने के दो रास्ते हो जाएंगे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।