Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़kedarnath yatra resumes but to walk additional 22 km to reach shrine
केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, लेकिन पहले से ज्यादा पैदल चल कर पहुंचना होगा धाम

केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, लेकिन पहले से ज्यादा पैदल चल कर पहुंचना होगा धाम

संक्षेप:

केदारनाथ धाम की यात्रा शनिवार को फिर शुरू हो गई। हालांकि अब बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्वालुओं को पहले से ज्यादा पैदल चल कर धाम पहुंचना होगा। ताजा अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Aug 02, 2025 04:40 pm ISTKrishna Bihari Singh वार्ता, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा शनिवार को फिर शुरू हो गई। पैदल यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण यह यात्रा कई दिनों से बाधित थी। हालांकि अब बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए अब श्रद्वालुओं को पहले से ज्यादा पैदल चल कर बाबा के धाम पहुंचना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रूद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक सर्वेश सिंह पंवार ने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग जो कि कुछ हद तक पैदल चलने लायक हो चुका है। आवागमन के लिए सुचारू होने पर सोनप्रयाग से यात्रियों के समूह को गौरीकुण्ड होते हुए केदारनाथ के लिए भेजा गया है।

पंवार ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए स्थल पर वाहनों के आवागमन शुरू होने तक श्रद्धालुओं को तकरीबन 22 किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ धाम की यात्रा करनी होगी। बारिश होने की स्थिति में यहां पर आवागमन को अस्थायी तौर पर रोका जाएगा।

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपना यात्रा करें। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के मध्य सड़क मार्ग बाधित होने के कारण विगत कुछ दिनों केदारनाथ की यात्रा रुकी हुई थी। केवल वापस आ रहे यात्रियों को सुरक्षा बलों की मदद से वैकल्पिक पैदल मार्ग से लाया जा रहा था।

बता दें कि उत्तराखंड में बीते बुधवार की रात को भारी बारिश हुई थी। इससे सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे केदारनाथ वाला हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया था। इसके बाद धाम की यात्रा को रोक दिया गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 2000 यात्री बीच में ही रोक दिये गए थे।

बताया जाता है कि मुनकटिया के पास भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे पर करीब 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। बारिश के कारण वैकल्पिक पैदल मार्ग को भी नुकसान हो गया था। इससे केदारनाथ से आने वाले श्रद्धालु गौरीकुंड में ही फंस गए थे।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।