केदारनाथ में भक्तों से मारपीट के आरोप, वायरल हो रहे वीडियो पर जांच के आदेश
केदारनाथ धाम में भक्तों से मारपीट और धक्का-मुक्की से आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर पुलिस-प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

चारधाम यात्रा इस वक्त जोरों पर है। बड़ी संख्या में लोग दर्शनों के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच केदारनाथ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धाम में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से कथित तौर पर मारपीट की जा रही है। इस घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उस पुलिसकर्मी को ड्यूटी पॉइंट से हटा दिया गया है।
रुद्रप्रयाग जिले की पुलिस सोशल मीडिया सेल के अनुसार, वायरल वीडियो में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भीड़ को पीछे हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि कुछ श्रद्धालु निकासी गेट के रास्ते मंदिर के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई बार समझाया, लेकिन कुछ लोग नहीं माने और उसी रास्ते से आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।
पुलिस और श्रद्धालुओं में धक्का-मुक्की
इस वजह से बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं का रास्ता बाधित होने लगा। निकासी गेट के दोनों तरफ भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था और हादसे की आशंका बन गई थी। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को पीछे हटाया और वहां से हटाया। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गुप्तकाशी को सौंपी गई है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी को फिलहाल उस ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है।
चारधाम में इस बार रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु
चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने के 44 दिनों के भीतर ही 29.85 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में तीन लाख से अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में करीब 26.34 लाख श्रद्धालु यात्रा पर आए थे।
सुरक्षित यात्रा के लिए एसओपी जल्द
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दर्शन व्यवस्था को और बेहतर और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का मूल मंत्र "सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद" होना चाहिए। बेहतर समन्वय और सुव्यवस्थित प्रबंधन से यात्रा को और सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है।
रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक प्रतिबंध
उन्होंने अधिकारियों को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर लगे प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए। उनका कहना है कि इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


