काम की बात: केदारनाथ के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू, कैसे और कहां करें टिकट बुक; आसान रिफंड भी
Kedarnath Helicopter Services: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू हो रहे हैं। हेली सेवाएं भी 22 अप्रैल से शुरू होंगी। टिकट सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही बुक कर सकते हैं। रिफंड समेत पूरी डिटेल

Kedarnath Helicopter Services: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आज से आगाज हो गया है। केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को पहले से ज्यादा सख्त और व्यवस्थित बनाया गया है। आज अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खोले जाएंगे। इसी दिन से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। हेली सेवाएं केदारनाथ घाटी के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से संचालित की जाएंगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने कुल 8 हेलीकॉप्टर कंपनियों को संचालन की अनुमति दी है।
अनियंत्रित उड़ानों पर सख्ती
इस बार अनियंत्रित उड़ानों को रोकने के लिए शटल सेवाओं की संख्या सीमित रखी गई है, ताकि हर कंपनी तय संख्या में ही उड़ानें संचालित करे। गुप्तकाशी और फाटा से प्रतिदिन 24-24 शटल उड़ानों की अनुमति दी गई है, जबकि सिरसी से 32 उड़ानें संचालित होंगी।
सोनप्रयाग और केदारनाथ में कंट्रोल रूम
हवाई यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सोनप्रयाग और केदारनाथ में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां एटीसी (ATC) अधिकारी तैनात रहेंगे। ये अधिकारी पायलटों को रियल-टाइम अपडेट और मौसम की जानकारी देंगे। इसके अलावा UCADA द्वारा हेलीकॉप्टर कंपनियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पर्यटन एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इस बार हेलीकॉप्टर सेवाओं को अधिक सुरक्षित, नियंत्रित और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पिछली बार यात्रा के दौरान कुछ मामलों में यात्रियों को हेली सेवा का रिफंड मिलने में देरी को यूकाडा ने गंभीरता से लिया है। इसके चलते यूकाडा ने इस बार क्लेम व्यवस्था को आसान बनाने का निर्णय लिया है। चौहान ने आश्वस्त किया कि ऐसे मामलों में अब से जिन ऑपरेटरों के खिलाफ शिकायतें मिलेंगी, उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये होगा किराया
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा तय नई दरों के अनुसार इस साल केदारनाथ हेली सेवा के किराए में मिलाजुला बदलाव देखने को मिल रहा है। गुप्तकाशी से आने-जाने का किराया घटाकर 12,154 रुपये प्रति यात्री कर दिया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 290 रुपये कम है। वहीं फाटा रूट पर यात्रियों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। यहां किराया बढ़कर 9,680 रुपये हो गया है, यानी 838 रुपये की बढ़ोतरी। सबसे बड़ी राहत सिरसी रूट पर दी गई है, जहां किराया घटकर 6,086 रुपये कर दिया गया है। पिछले साल के मुकाबले यह 2,753 रुपये कम है। हालांकि, इन सभी किरायों के अलावा जीएसटी और IRCTC पोर्टल का ऑनलाइन बुकिंग शुल्क अलग से देना होगा।
कैसे और कहां टिकट बुक करें
इस बार हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए 100% ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू किया गया है। टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी पहले की तरह आईआरसीटीसी के पास ही रहेगी। शुरुआत में टिकट करीब 20-20 दिनों के चरणों (स्लॉट) में जारी किए जाएंगे। इसके बाद मौसम और यात्रियों की संख्या को देखते हुए अगले चरणों की बुकिंग खोली जाएगी। यूसीएडीए और आईआरसीटीसी की बैठक में यह भी तय हुआ है कि कुल आठ रूटों पर अलग-अलग ऑपरेटर हेली सेवाएं चलाएंगे। इनमें चिप्सन एविएशन, राजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर, थम्बी एविएशन, पिलग्रिमेज एविएशन, यूनाइटेड हेली चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, हिमालयन हेली सर्विसेज, ट्रांसभारत एविएशन और एरो एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनमें से 3-4 कंपनियां पहली बार चारधाम रूट पर अपनी सेवाएं देने जा रही हैं।
केदारनाथ में इस बार 24 घंटे गर्म पानी
इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि केदारनाथ धाम में अब श्रद्धालुओं को 24 घंटे गर्म पानी की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए बायोमास पेललेट (चीड़ की पत्तियां ‘पिरुल’ और खच्चरों के गोबर) से चलने वाले गीजर लगाए जाएंगे। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल होगी, जिसमें इतनी ऊंचाई पर चौबीसों घंटे गर्म पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ये गीजर गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के केदारनाथ और लिनचोली स्थित परिसरों में लगाए जाएंगे। यह पहल न केवल यात्रियों को सुविधा देगी, बल्कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खच्चरों के अपशिष्ट की समस्या को कम करने और चीड़ की पत्तियों से लगने वाली जंगल की आग के खतरे को भी घटाने में मददगार साबित होगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


