केदारनाथ में स्टाफ-पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट-3 घायल, हेलीकॉप्टर से दर्शन करने पहुंचे थे तीर्थ यात्री

हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुलिस कर्मी ने उसे लाइन में रहते हुए दर्शन करने को कहा। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक पुलिस दरोगा भी वहां पहुंचे और उसने उक्त हेली कर्मी की पिटाई कर दी।

Kedarnath helicopter

Chardham Yatra: उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के बीच भारी उत्साह है। इसी के बीच केदारनाथ धाम से हैरान करने वाला सामने आया है। केदारनाथ धाम में चार्टर हेलीकॉप्टर से पहुंचे तीर्थ यात्री को दर्शनों के लिए मंदिर ले जाते एक हेली स्टाफ कर्मी और पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई हो गई। इसके बाद हेली कर्मियों और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत में दो पुलिस कर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए। धाम के पास इसे लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

इधर, विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने मामले में जांच बिठा दी। वहीं हेली कंपनी के कर्मचारियों से नोकझोंक करने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार,बुधवार दोपहर करीब तीन बजे चार्टर हेलीकॉप्टर से आए एक यात्री को लेकर एक हेली कंपनी का कर्मचारी केदारनाथ मंदिर पहुंचा।

यह कर्मी यात्री को सीधे मंदिर के अंदर भेजना चाहता था। इसी बीच यहां तैनात पुलिस कर्मी ने उसे लाइन में रहते हुए दर्शन करने को कहा। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक पुलिस दरोगा भी वहां पहुंचे और उसने उक्त हेली कर्मी की पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी होते ही केदारनाथ धाम में तैनात हेलीकॉप्टर कंपनियों के सभी कर्मचारी मंदिर परिसर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस के साथ हुई भिड़ंत एक हेली कर्मी और दो पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। घायल हेली कर्मी का केदारनाथ के अस्पताल में उपचार कराया गया है।

हंगामे को देखते हुए केदारनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालांकि इस बीच यात्री दर्शन को लेकर कोई अव्यवस्था नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक कोंडे ने बताया कि केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर से पहुंचे यात्री को लेकर आए हेली कर्मी को रोकते हुए यात्री को आम लाइन में लगने को कहा गया था।

उक्त हेली स्टाफ कर्मी ने पुलिस वालों से अभद्रता की। इस बीच मारपीट में दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, बदरी-केदार मंदिर समिति के अधिकारी मामले पर चुप हैं। सम्पर्क करने पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।