केदारनाथ धाम में बिगड़ने वाला है मौसम, हेली सेवा सस्पेंड, अलर्ट मोड पर बचाव टीम

लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ ही केदारनाथ धाम में भी यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हेलिकॉप्टर सेवा पर भी रोक लगा दी गई है। 

केदारनाथ धाम में बिगड़ने वाला है मौसम, हेली सेवा सस्पेंड, अलर्ट मोड पर बचाव टीम

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक केसाथ ही केदारनाथ धाम के लिए चल रही हेलीकॉप्टर की सेवाओं को भी रोक दिया गया है। ये कदम डायरेक्टरेट जनरल ऑफ एविएशन की गाइडलाइंस के आधार पर खराब मौसम में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने कहा कि यात्रा के लिए सभी हेलीकॉप्टर ऑपरेशन अगले आदेश तक रोक दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, सेवाएं रोके जाने के बाद थम्बी एविएशन, हिमालयन हेली, राजस एयरो, यूनाइटेड हेलीचार्टर्स, पिलग्रिमेज एविएशन, चिप्सन एविएशन, ट्रांस भारत एविएशन और अन्य ऑपरेटर्स के हेलीकॉप्टर अपने-अपने बेस पर लौट गए हैं। ऐस में अब मानसून के दौरान, तीर्थयात्रियों दूसरे विकल्प जैसे टट्टू, खच्चर और पालकी पर निर्भर रहना होगा। मौसम ठीक होने और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अगले चार दिनों यानी 4 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट

विभाग के अनुसार दो जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है, जबकि हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। तीन जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदियों-नालों के उफान, जलभराव और आकस्मिक बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गयी है।

रेस्क्यू टीम को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड में रखने और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश ए हैं।

वार्ता से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।