केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री चारधाम के बाद द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने की आई डेट, इस दिन से शुरू होंगे दर्शन

हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भगवान मद्महेश्वर की डोली भक्तों के दर्शनार्थ सभामंडप में ही विराजमान होगी। 19 मई को भगवान की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर रांसी रात्रि प्रवास को पहुंचेगी।

Kedarnath Badrinath Gangotri Chardham yatra second Kedar Madmaheshwar opening date

Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा के बाद अब पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के मद्महेश्वर धाम जाने की प्रक्रिया रविवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। 21 मई को वैदिक मंत्रों एवं पौराणिक विधि विधान से मद्महेश्वर के कपाट भक्तों के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने को लेकर बदरी-केदार मंदिर समिति तैयारियों में जुट गई है।

नियत कार्यक्रम के तहत 18 मई यानी रविवार को शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मद्महेश्वर की विशेष पूजा अर्चना के बाद भोग मूर्तियों को डोली में सजाया जाएगा। रविवार को भगवान मद्महेश्वर की डोली भक्तों के दर्शनार्थ सभामंडप में ही विराजमान होगी। 19 मई को भगवान की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर रांसी रात्रि प्रवास को पहुंचेगी।

20 को राकेश्वरी मंदिर रांसी से प्रस्थान कर दूसरे पड़ाव के लिए सीमांत गांव गौंडार में प्रवास करेगी। 21 मई भगवान की उत्सव डोली गौंडार से प्रस्थान कर ठीक सवा 11 बजे मद्महेश्वर धाम पहुंचेगी। इसी दिन कर्क लग्न पूर्वाह्न 11.30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ मद्महेश्वर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़चारधाम के बाद द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने की आई डेट, इस दिन से दर्शन