काशीपुर में चाकू के साथ एक गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
काशीपुर में कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक यावन खान को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे ईदगाह गेट के पास रोका और तलाशी में चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

काशीपुर। कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की देर रात एसआई मीना रावत पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ईदगाह गेट के पास एक युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम यावन खान पुत्र शब्बीर खान निवासी बैलजूड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


