नेता प्रतिपक्ष ने बाजपुर में महिला सशक्तिकरण वॉल का किया लोकार्पण,
गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय विधायक यशपाल आर्य ने आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में नवनिर्मित हॉल और महिला सशक्तिकरण वॉल का लोकार्पण किया।
बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक यशपाल आर्य ने आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में नवनिर्मित हॉल और महिला सशक्तिकरण वॉल का लोकार्पण किया। वहीं बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। नवनिर्मित हाल के लोकार्पण समारोह में आर्य ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो एक साधारण जीवन को असाधारण बना देती है। हमारी बेटियां केवल परिवार नहीं, पूरे समाज और राष्ट्र का भविष्य संवार रही हैं और उनके सपनों को साकार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और समान अवसर सुनिश्चित करना हम सभी की साझा ज़िम्मेदारी है। छात्राओं की प्रतिभा, शिक्षकों की निष्ठा और विद्यालय परिवार की सकारात्मक सोच ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में नई मिसालें कायम करने के लिए तैयार हैं।

विद्यालय प्रबंध कमेटी ने विद्यालय आगमन पर आर्य का जोरदार स्वागत किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुनील खन्ना, अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र खत्री, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति रस्तोगी, हरिओम सिंघल, सत्यप्रकाश ग्रोवर, अभय गुप्ता, अनिल कौशिक, फुरकान रजा, पवन शर्मा, सभासद महेश कुमार ‘आशू’, अनिल सेन, आदित्य चानना, नितिन बिष्ट, रेखा उपाध्याय, नानू उप्रेती, डलविन्दर कौर, अनीता राठौर, प्रियांशी तिवारी, रितु प्रजापति, नीलम सूर्यवंशी, भारती बिष्ट, मीना सेठ, पूजा चन्द्रा, रेखा उपाध्याय, अर्चना, श्वेता, प्रीति, मंजू आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


