शराब की दुकान बंद कराने को मेयर से मिली महिलाएं

Apr 06, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

बाजपुर रोड पर खुली अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने को लेकर महिलाओं ने मेयर दीपक बाली से मुलाकात की। मेयर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक क

शराब की दुकान बंद कराने को मेयर से मिली महिलाएं

काशीपुर, संवाददाता। बाजपुर रोड पर खुली अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर सोमवार को महिलाओं ने मेयर दीपक बाली से मुलाकात की। मेयर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में मेयर दीपक बाली से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि शराब की दुकान के आसपास मां बाल सुंदरी मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, विद्या मंदिर स्कूल और डिग्री कॉलेज स्थित हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी दुकान न खोलने के लिए पत्र दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिलाओं ने स्पष्ट रूप से शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा, कुसुम, बबीता, रेखा, कविता देवी और हेमा यादव भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।