छात्रा के अपहरण में नारी सुरक्षा संगठन अध्यक्ष दबोचा
पिछले माह सहेली के घर कपड़े सिलवाने गयी छात्रा का अपहरण ठाकुरद्वारा के नारी सुरक्षा एवं संरक्षा संगठन के अध्यक्ष ने किया था। युवती ने खुलासा होने पर...

जसपुर। संवाददाता
मई में सहेली के घर कपड़े सिलवाने गई छात्रा का अपहरण करने का आरोप दढि़याल के नारी सुरक्षा एवं संरक्षा संगठन के अध्यक्ष पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा 14 मई को ठाकुरद्वारा में अपनी सहेली के घर कपड़े सिलवाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद छात्रा घर नहीं लौटी। इस मामले में छात्रा के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठाकुरद्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी तो जानकारी मिली कि छात्रा थाना कुंडा के सरवरखेड़ा स्थित होटल में सेक्स रैकेट में पकड़ी गई थी। जमानत पर छूटकर आई छात्रा ने पुलिस को बताया कि जनपद रामपुर के थाना दढ़ियाल के गांव पीपली निवासी अरविंद ने उसका अपहरण किया था। उसने एक होटल में रखा था। आरोपी अरविंद महिला सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन का अध्यक्ष बताया जा रहा है। ठाकुरद्वारा कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।