ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरपहली पत्नी को लेकर हुए झगड़े में महिला ने लगाई फांसी

पहली पत्नी को लेकर हुए झगड़े में महिला ने लगाई फांसी

पति की एक और पत्नी को लेकर हुए झगड़े के बाद विवाहिता ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा...

पहली पत्नी को लेकर हुए झगड़े में महिला ने लगाई फांसी
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरThu, 23 Jul 2020 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पति की एक और पत्नी को लेकर हुए झगड़े के बाद विवाहिता ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार ग्राम गढ़ीहुसैन निवासी राजू पुत्र गुरनाम ने चार माह पहले बाजपुर के ग्राम गोबरा निवासी कुलवंत कौर पुत्री सरजीत सिंह से विवाह किया था। कुलवंत कौर का यह दूसरा तो राजू का तीसरा विवाह था। उसकी पहली पत्नी ने करीब दस साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद राजू ने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी दूसरी पत्नी संन्यासीवाला गांव में रहती है। लेकिन, कुलवंत से शादी के वक्त बताते हैं राजू ने दूसरी शादी की जानकारी नहीं दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि बुधवार को कुलवंत कौर को राजू की दूसरी पत्नी के बारे में जानकारी हुई तो उसने उससे पूछताछ की। इसको लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। गुरुवार सुबह नाराज कुलवंत कौर घर में ही फांसी के फंदे पर झूल गई। कुलवंत को फंदे पर लटका देखक घर में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि मृतका को राजू की दूसरी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। बुधवार को उसे पता चला तो दोनों विवाद हुआ। गुरुवार को उसने फांसी लगा ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें