Kashipur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

Kashipur News: काशीपुर। सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। रविवार सुबह गौरा फार्म निवासी 59 वर्षीय सुखचैन कौर पत्नी गुरदेव सिंह अपने बेट

Kashipur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Kashipur News: काशीपुर। सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। रविवार सुबह गौरा फार्म निवासी 59 वर्षीय सुखचैन कौर पत्नी गुरदेव सिंह अपने बेटे बलजीत सिंह के साथ बाइक से बाजपुर किसी काम से जा रही थीं। इसी दौरान आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर बल्ली ढाबा के पास डंपर ने उन्हें टक्कर मारी दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सुखचैन कौर को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था।

आईटीआई कोतवाली प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़काशीपुरKashipur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत