महिला चार साल के बच्चे के साथ लापता
Mar 01, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
काशीपुर में एक महिला अपने चार साल के बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने महिला के जेठ की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। महिला का नाम सिमरन है और वह बिना बताए घर से गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

काशीपुर। घर से बिना बताए गई महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने जेठ की तहरीर पर महिला व बच्चे की गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीनेगी निवासी रविंद्र मल्होत्रा ने कोतवाली कुंडा में तहरीर सौंपी। बताया उसके छोटे भाई की पत्नी सिमरन अपने चार वर्षीय बेटे को साथ लेकर बिना बताये कही चली गई और लापता हो गई। तहरीर में उनको सुरक्षित बरामद करने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



