Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsWoman Accuses In-Laws of Dowry Harassment Police Investigate UP Cop and Family
दहेज उत्पीड़न  में यूपी में तैनात पुलिस कर्मी समेत 6 के खिलाफ  केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न में यूपी में तैनात पुलिस कर्मी समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

संक्षेप:

विवाहिता ने यूपी पुलिस में सिपाही पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज में सात लाख व सोने की चैन न लाने पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आईटीआई थान

Nov 04, 2025 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर, संवाददाता। विवाहिता ने यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी अंजली पुत्री चरन सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 26 जून 2023 को मुरादाबाद जिले के थाना मझोला क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर बिशनपुर निवासी यूपी पुलिस सिपाही शरद कुमार पुत्र जसवीर सिंह के साथ हुआ था। वह वर्तमान में बरेली के थाना फतेहगंज में तैनात है। विवाह में उसके परिजनों ने लगभग 18 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से असंतुष्ट रहने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पति शरद कुमार कहता था कि सिपाही की शादी 25 लाख रुपये से कम में नहीं होती, जबकि उसके माता-पिता ने केवल 18-19 लाख रुपये में ही निपटा दिया। वह सात लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा। अंजली ने बताया कि सास शांति देवी, ससुर जसवीर सिंह, ननद तथा देवर लगातार कम दहेज लाने का ताना देकर मानसिक उत्पीड़न करते थे। इस बीच जब उसने एक बेटी को जन्म दिया तो परिजनों ने ताने मारे कि न तो पूरा दहेज दिया और ऊपर से लड़की पैदा कर दी। पीड़िता का कहना है कि तीन मार्च की सुबह पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस शरद कुमार को थाने ले गई। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने उसे फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसकी बेटी को छीन लिया। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।