डंपर न चलाने की धमकी देकर मारपीट का आरोप

Apr 06, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

महिला ने पांच लोगों पर उसके पुत्र को डंपर न चलाने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के

डंपर न चलाने की धमकी देकर मारपीट का आरोप

काशीपुर, संवाददाता। एक महिला ने पांच लोगों पर उसके पुत्र को डंपर न चलाने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांधी नगर खत्ता निवासी मंजीत कौर पत्नी रणधीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नौ मार्च की सुबह उनका बेटा मलकीत सिंह बाइक से अमर स्टोन क्रशर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान लाठी-डंडों और असलाह से लैस सतनाम सिंह पुत्र पूरन सिंह, हरजोत सिंह, कीरत सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ टीटू पुत्र सतनाम सिंह, हरजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह, निवासी गांधी नगर खत्ता ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बेटे को धमकाया कि वह मंगल सिंह का डंपर गुलजारपुर में नहीं चलने देंगे और डंपर चलाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे बाली सिंह पुत्र मोहन सिंह और साहब सिंह ने बीच-बचाव किया। महिला का यह भी आरोप है कि जब वह उसके पुत्र को अस्पताल ले जा रहे थे, तब आरोपियों ने मंगल सिंह, निशान सिंह और साहब सिंह के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।