मदरसा बोर्ड की जगह अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से होगा सर्वांगीण विकासः डॉ. सुरेंद्र जैन

Feb 08, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के नए सदस्य प्रोफेसर राकेश कुमार जैन का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। डॉ. सुरेंद्र जैन ने अल्पसंख्यक शिक्षा के उत्थान और सरकार की नई पहलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण सभी समुदायों के विकास को सुनिश्चित करेगा।

मदरसा बोर्ड की जगह अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से होगा सर्वांगीण विकासः डॉ. सुरेंद्र जैन

बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्य प्रोफेसर राकेश कुमार जैन के प्रथम आगमन पर रविवार को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सुरेंद्र जैन के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक समाज के शैक्षिक उत्थान और सरकार की नई पहल पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मदरसा बोर्ड के स्थान पर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां मदरसा बोर्ड केवल एक विशिष्ट समाज की शिक्षा तक सीमित था, वहीं अब यह प्राधिकरण उत्तराखंड के सभी अल्पसंख्यक समुदायों की शिक्षा को एक मंच पर लाकर उनका समग्र विकास सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए समस्त अल्पसंख्यकों के शैक्षिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। नवनियुक्त सदस्य प्रोफेसर राकेश कुमार जैन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अल्पसंख्यकों की शिक्षा के क्षेत्र में जो भी आवश्यक सुधार और कार्य होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से मनोज कुमार जैन, तेजपाल शर्मा, क्षमा जैन, राम बहोरे पाठक, काव्यश्री जैन आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।