जसपुर में विनय रुहेला ने सीएम की घोषणाओं की समीक्षा कर प्रगति जानी

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने सीएम की घोषणाओं को लेकर अफसरों संग बैठक की तथा कार्यों की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट जानी।

जसपुर में विनय रुहेला ने सीएम की घोषणाओं की समीक्षा कर प्रगति जानी

शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने रविवार को जसपुर पहुंचकर सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानी और सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। आवास विकास स्थित कार्यालय में हुई बैठक में अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण, कटारमल देवता स्थल के सौंदर्यीकरण, भोगपुर डाम स्थित तीर्थ नगर मंदिर, दादूवाला झील निर्माण, अमृतपुर में प्रस्तावित पार्क तथा वीआईपी कॉलोनी की सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। विनय रुहेला ने बताया कि जसपुर सीवर लाइन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जबकि काशीपुर-धामपुर रेललाइन का फाइनल सर्वे भी पूरा हो चुका है।

रोडवेज बस अड्डे के मामले में राजनीतिक कारणों से समाधान लंबित बताया गया। बैठक के दौरान बीडीओ केके कांडपाल, एडीओ पंचायत सुखलाल राणा, हाजी राशिद और ललित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।भोगपुर डैम में निकाला नगर कीर्तनवहीं, बैसाखी के अवसर पर भोगपुर डैम में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जो लगभग चार किलोमीटर तक तुमड़िया डाम तक गया। नगर कीर्तन में पहुंचे विनय रुहेला का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आवास विकास में बन रहे गुरुद्वारा साहब का भूमि पूजन भी किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।