नवचेतना मंच के रंग तरंग कार्यक्रम में जमकर झूमे दर्शक

Mar 01, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम रंग तरंग संगीत

नवचेतना मंच के रंग तरंग कार्यक्रम में जमकर झूमे दर्शक

काशीपुर, संवाददाता। उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम रंग तरंग संगीत संध्या में दर्शक होली और फिल्मी गीतों पर जमकर झूमे। शनिवार की देर शाम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने किया। नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने नवदीप नवरंग नव कल्पना गीत के साथ एक के बाद एक गानों की शानदार प्रस्तुति दी। होली के इस रंगारंग कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्षा एवं जानी-मानी गायिका गीतिका पंत अरोरा ने फिल्म हिना के गीत मैं हूं खुश रंग हिना प्रस्तुत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महापौर ने चलते चलते बस मुझे याद रखना, कभी अलविदा ना कहना गाने के साथ संगीत की शाम को और सुनहरा बना दिया। अपूर्व पंत ने पग घुंघरू बांध मीरा नाची गाने की शानदार प्रस्तुति से वाह वाही लूटी। यहां उद्योगपति योगेश कुमार जिंदल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल नवचेतना समिति अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद कुमार तोमर, मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. मनोज आर्य, डीके साहू ,कृष्ण कुमार अग्रवाल, पंकज टंडन, निशित गुड़िया कौशलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।