हिंदू एकता, संस्कृति, संस्कार व राष्ट्र समर्पण पर जोर
विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू एकता, संस्कृति, संस्कार, राष्ट्र समर्पण पर जोर दिया गया। रविवार को पांच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन क
काशीपुर, संवाददाता। रविवार को काशीपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू एकता, संस्कृति, संस्कार, राष्ट्र समर्पण पर जोर दिया गया। पांच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत मोहल्ला किला स्थित गंगेबाबा मंदिर सभागार में सत्य सनातन हिन्दू सम्मेलन समिति प्रताप तथा खत्रियान बस्ती के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत संस्कृति, मठ मंदिर प्रमुख महंत विकास नाथ समेत अतिथियों ने किया। मुख्य वक्ता विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद नैनीताल पीयूष ने संघ के 100 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। महिला वक्ता नीरजा चौधरी ने पंच परिवर्तन के तहत कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।
यहां कार्यक्रम संयोजक अभिषेक गोयल, सर्वेश शर्मा शशि, रामरतन सक्सेना, आशीष शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, गौतम नगर स्थित रॉयल इंक्लेव मैदान में सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में हुए सम्मेलन में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख तपन ने कहा कि जाति, धर्म, भेदभाव समाज में जिस तरह बढ़ रहे हैं। यहां कथा व्यास शशांक भारद्वाज, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, संयोजक डॉ. एमपी सिंह, अधिवक्ता नृपेंद्र चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, रविंद्र चौहान रहे। उधर, आवास विकास स्थित आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता बजरंग दल महासचिव पश्चिमी प्रदेश आचार्य आदित्य प्रताप ने अपने विचार रखे। यहां महापौर दीपक बाली, संयोजक नगर अध्यक्ष भाजपा सुशील शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, डॉ. आरसी शर्मा, योगेश विश्नोई, पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट, पार्षद मोनू चौधरी मौजूद रहे। उधर, गोलू गार्डन में चामुंडा हिन्दू जागरण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष पर बोलते हुए मुख्य अतिथि स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सत्य सनातनी अपनी संस्कृति, धर्म और मान्यताओं पर सदैव टिके रहें। क्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख देवेन्द्र ने संघ के 100 वर्षों के प्रमुख कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक पार्षद विजय कुमार बॉबी, माधवी, प्रमोद तोमर, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. भारत भूषण गुप्ता, पार्षद मयंक मेहता मौजूद रहे। उधर, नगर के हिम्मतपुर वार्ड संख्या 6 में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रांत बाल कार्य प्रमुख शील निधि रहे। प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा में जिला प्रचारक सौरभ भी मौजूद रहे। इधर, गढ़ी नेगी में मुख्य वक्ता देवेन्द्र तथा आचार्य कुलदीप ने भारतीय संस्कृति सनातन धर्म के बारे में बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


