Kashipur News: सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को सपा का समर्थन
Kashipur News: उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संघ एवं देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन जारी है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की है। अनशन पर बैठे कर्मचारियों के जीवन की सुरक्षा के लिए नियमितीकरण की मांग की जा रही है।

Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संघ एवं देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से जारी आमरण अनशन सोमवार को चैथे दिन भी जारी रहा।
समर्थन
सोमवार को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड ने अनशन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि कर्मचारियों की यह मांग पूरी तरह से न्यायसंगत है।
सरकार पर आरोप
उन्होंने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एक तरफ सफाई कर्मियों के पैर धोकर सम्मान देने का ढोंग रचा जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ ठेकेदारी प्रथा के जरिए गरीब परिवारों को भुखमरी की कगार पर धकेला जा रहा है, जो कि बेहद निंदनीय है। सपा यूथ ब्रिगेड ने उत्तराखंड सरकार से पुरजोर मांग की है कि अनशन पर बैठे कर्मचारियों के जीवन की रक्षा के लिए उनकी नियमितीकरण की मांग को बिना किसी देरी के तत्काल पूरा किया जाए।
अन्य संस्थाओं का समर्थन
वहीं अन्य कई संस्थाओं ने भी आमरण अनशन पर बैठे सीताराम तिवारी को समर्थन दिया। यहां मो. आजम, अमित कुमार, विशाल यादव, धर्मवीर यादव, गौरव आर्या, दबीर राजा, परवेज अहमद, गोलू और रविन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


