राष्ट्रीय बायथल, ट्रायथल चैंपियनशिप  में उत्तराखंड ने जीते 33 पदक

राष्ट्रीय बायथल, ट्रायथल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीते 33 पदक

संक्षेप:

उत्तराखंड की टीम ने बायथल ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 19 स्वर्ण समेत 33 पदक जीतकर पहला स्थान पाया है। 4 से 7 अक्टूबर 2025 तक मध्य प्रदेश के इंद

Oct 08, 2025 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

काशीपुर, संवाददाता। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक जीतकर समग्र चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता 4 से 7 अक्तूबर तक आयोजित हुई। टीम ने 19 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-9 वर्ग में रितेश जोशी और योगिता जोशी ने दो-दो स्वर्ण, अंडर-11 में रुद्र जोशी और यशवी ने चार स्वर्ण जीते। अंडर-13 वर्ग में यशवर्धन सिंह चौहान ने दो स्वर्ण, दिव्यांश ने कांस्य, जबकि अर्णा चौहान ने दो स्वर्ण और श्रद्धा जोशी ने दो रजत पदक जीते। अंडर-15 वर्ग में अवनि राणा ने रजत, आदित्य नेगी ने स्वर्ण व रजत, करण नेगी ने स्वर्ण व रजत, और भार्गवी रावत ने दो स्वर्ण पदक जीते।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंडर-17 वर्ग में नीरज नेगी ने स्वर्ण व रजत, रितेश सिंह अग्रवाल ने कांस्य पदक पाया। अंडर-19 में सक्षम प्रताप सिंह ने स्वर्ण हासिल किया। वरिष्ठ महिला वर्ग में ममता खाती ने ट्रायथल में स्वर्ण और बायथल में रजत, जबकि डिंपल ने रजत पदक जीता। मास्टर बी वर्ग में रघुबर दत्त जोशी ने स्वर्ण व रजत, मास्टर ए वर्ग में मोनी रावत ने रजत, और मास्टर पुरुष वर्ग में गिरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने दो कांस्य पदक जीते। टीम की इस उपलब्धि पर अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह, कोच सुनीता चौहान और कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।