नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों को कराया शैक्षणिक भ्रमण

Apr 07, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रशासन अकादमी द्वारा शहरी विकास निदेशालय के नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षुओं ने नगर निगम की कार्यप्रणाली, स्वच्छता प्रबंधन और अपशिष्ट निस्तारण की तकनीकों का अध्ययन किया और 10 एमएलडी प्लांट का दौरा किया।

नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों को कराया  शैक्षणिक भ्रमण

दीप पाठक, काशीपुर। डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा शहरी विकास निदेशालय के नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। मंगलवार को भ्रमण का शुभारंभ सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर में हुआ, जहां प्रशिक्षुओं ने निगम की कार्यप्रणाली को समझा। प्रशासनिक एवं स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षुओं ने नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे, स्वच्छता प्रबंधन और अपशिष्ट निस्तारण की नवीनतम तकनीकों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा प्रशिक्षुओं ने 10 एमएलडी प्लांट का दौरा कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी, फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट और को-ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक अनुभव के बारे में बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।