ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरबाजपुर में तौल शुरू नहीं होने पर हंगामा

बाजपुर में तौल शुरू नहीं होने पर हंगामा

बाजपुर। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा व ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह नरखेड़ा ने अनाज मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर धान खरीद तय समय पर शुरू नहीं होने पर इन लोगों ने हंगामा...

बाजपुर में तौल शुरू नहीं होने पर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरThu, 01 Oct 2020 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजपुर। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा व ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह नरखेड़ा ने अनाज मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर धान खरीद तय समय पर शुरू नहीं होने पर इन लोगों ने हंगामा किया। साथ ही एसडीएम से वार्ता कर जल्द ही खरीद शुरू करने की मांग की।

गुरुवार को प्रशासन ने धान क्रय केंद्र शुरू करने के आदेश जारी किये गये थे, लेकिन अनाज मंडी स्थित सहकारी क्रय केंद्र पर धान खरीद शुरू नहीं होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा व ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह नरखेड़ा ने वहां मौजूद अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि किसान पहले ही परेशान है। उस पर सरकार के आदेश के बाद भी क्रय केंद्र शुरू नहीं किये गये हैं। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही धान खरीद शुरू नहीं होती तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। हंगामे के बीच पहुंचे एडीओ सहकारिता गंगा सिंह ने किसानों को समझाते हुए कहा कि ऑनलाइन खरीद के लिये पोर्टल में किसानों के रजिस्ट्रेशन नये सिरे से शुरू होंगे, लेकिन अभी तक साइट ओपन करने के लिये उनको लिंक नहीं मिला है। इस कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही लिंक मिलेगा रजिस्ट्रेशन के बाद धान क्रय शुरू हो जायेगी। इसके लिये तैयारियां पूरी हो चुकी है। बताया कि सात समितियों के 17 कांटे लगाये जा चुके हैं। जिन पर बारदाना व नमी मापने वाली मशीन भी तैयार है बस इंतजार लिंक खुलने का है। वहीं किसानों ने एसडीएम से इस मामले पर वार्ता करने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें