ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुररास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया...

रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 12 Oct 2018 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

रास्ते के विवाद में गुरुवार को दो पक्षों के आपसी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम ढकिया निवासी संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि राजकुमार गिरी व उसकी पत्नी सुमन गिरी खेत पर जाने वाले रास्ते को लेकर रंजिश रखते हैं। रास्ते को लेकर न्यायालय में भी मामला चल रहा है। बीते दिन राजकुमार गिरी उसकी पत्नी सुमन गिरी, बेटा रविंद गिरी, भाई सुभाष गिरी उसके भाई विरेंद्र के खेतों में जा रहे रास्ते को काटकर अपने खेतों में मिलाने लगे। उसने और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौच करने लगे और भाई विरेंद्र पर फावड़े से हमला कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष के राजकुमार गिरी ने कहा कि उसकी पत्नी और बेटा खेत में कंबाइन से धान कटवा रहे थे। इस बीच कंबाइन का एक टायर पड़ोस के खाली खेत में पड़ गया। इस पर मुन्नू चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, मोहन खेत पर आकर उसे और उसकी पत्नी और बेटे को पीटने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें